क्या आप भाजपा के मेम्बर बने है। अगर बन गये है तो आपका मेम्बरसिप नम्बर क्या है। अगर नही बने है तो भाजपा के सदस्य बने 1800 266 2020 पर काँल करे।।
Official blog of Bharatiya Janata Party Mainpuri..
![[fort_12-3-2008_235515.6093750.jpg]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhdLLWZambYsIw382n50hI7zSAKRTLxVd8y2TzdXaJ0Ql8Ifb-mb7YtxqOSMwQLHbPtlaMlYkyyc82NRF4wkLYmr_B-0S5H7r6D9-t_6u8lsc4jcOFfzYdamygI1MOqX7E3RqNvBHkhsto/s320/fort_12-3-2008_235515.6093750.jpg)
मैनपुरी जिले का इतिहास वीर गाथाओं से भरा
पड़ा है। यहां की माटी में जन्मे लाल हमेशा गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के
लिए हर सम्भव कोशिश करते रहे। ब्रिटिश राज में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान
यहां की माटी वीर सपूतों के खून से लाल हुई है। पृथ्वीराज चौहान के बाद
उनके वंश के वीर देशभर में बिखर गए। उन्हीं में से एक वीर देवब्रह्मा ने
1193 ई. में मैनपुरी में सर्वप्रथम चौहान वंश की स्थापना की। 1857 में जब
स्वतंत्रता आंदोलन की आग धधकी तो महाराजा तेजसिंह की अगुवाई में मैनपुरी
में भी क्रांति का बिगुल फूंक दिया गया। तेज सिंह वीरता से लड़े। और
अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए। घर के भेदी की वजह से उन्हें भले ही
अंग्रेजों को खदेड़ने में सफलता न मिली हो लेकिन इसमें उनके योगदान को
भुलाया नहीं जा सकता। तेजसिंह ने जीवन भर मैनपुरी की धाक पूरी दुनिया में
जमाए रखी। Developed by GoSoftway | Copyright © 2016 B.J.P Mainpuri - बीजेपी मैनपुरी - Official blog of Bharatiya Janata Party Mainpuri.