मैनपुरी: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला परीक्षा समिति ने 192 कॉलेजों
को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया है। समिति ने प्रस्तावित केंद्रों पर
आपत्ति और नए केंद्र बनाने के लिए प्रत्यावेदन देने की अंतिम तिथि 20 नवंबर
निर्धारित की है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में गत वर्ष 212 परीक्षा केंद्रों पर 1 लाख 9 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। लेकिन इस बार 25720 परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण परीक्षा केंद्र भी घटाकर 192 कर दिए गए हैं। नए शासनादेश के तहत डिबार कॉलेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि गतवर्ष ये डिबार कॉलेज परीक्षा केंद्र थे। लेकिन इस बार शासन ने डिबार कॉलेज को केंद्र नहीं बनाने का आदेश जारी किया है।
वहीं तीन वर्ष से कम मान्यता वाले कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया गया है। पुन: परीक्षा में डिबार हुए हंस सर्वोदय इंटर कॉलेज जीवनपुर, डीएवी लखौरा और फर्जी हाईस्कूल और इंटर के आवेदन भरने में डिबार हुए बीआर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज चतुरीपुर, बीआर अम्बेडकर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर, झब्बूलाल इंटर कॉलेज मैनपुरी, लोककल्याण इंटर कॉलेज आलीपुर खेड़ा, राममनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज कुरावली, पोखन सिंह इंटर कॉलेज भोगांव, वीरागंना अबंतीबाई उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज मिढावली, आदर्श जनता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, हुकूम सिंह इंटर कॉलेज अर्जुनपुर, डीडी इंटर कॉलेज अहमदपुर मौहली खेड़ा, पारथ सिंह लाल बहादुर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय ढुढवा, विक्रम शिक्षा निकेतन कुसमरा, श्रीजी करुणा सागर मैनपुरी, सरमन सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पंचमनगर, स्वामी अवधूतानंद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तखरऊ तथा जनता आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बरनाहल को परीक्षा केंद्र की सूची से शासनादेश के मुताबिक बाहर कर दिया गया है।
नवीन मान्यता प्राप्त और डिबार कॉलेज के संचालक शासन में इस बात के लिए प्रयासरत हैं कि सरकार उन्हें पिछले वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाने में नरमी बरत दे और उनका कॉलेज भी केंद्र की सूची में शामिल हो जाए।
अधिकारी कहिन
'जिले के 192 परीक्षा केंद्रों की सूची तहसील कार्यालयों, डीआइओएस कार्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज आदि की सूचना पट पर चस्पा करा दी गई है। यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह 20 नवंबर तक दर्ज करा सकता है। '
राजेंद्र प्रसाद यादव, डीआइओएस, मैनपुरी।

0 comments:
Post a Comment