लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अब भाजपा ने यूपी फतेह करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बाद पार्टी की जिला इकाई ने एक नवंबर से ही सदस्यता अभियान की सफलता के लिए कवायद तेज कर दी है। शुरुआती दिनों में ही दो सौ से अधिक सदस्य बनने से उत्साहित भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि अभियान में जिले में 50 हजार से अधिक नए सदस्य पार्टी से जुड़ जाएंगे। वर्तमान में जिले में भाजपा के 22 हजार सदस्य हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने बताया कि इस बार पार्टी पंचायत चुनाव भी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में सदस्यों की संख्या कम थी। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा।
ऑन लाइन भी बन सकते हैं सदस्य
प्रदेश में पहली बार भाजपा ने ऑन लाइन सदस्य बनाने की व्यवस्था की है। भाजपा का सदस्य बनने के लिए पार्टी द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। मिस्ड काल करने पर एसएमएस के जरिए मोबाइल पर प्रपत्र आएगा। प्रपत्र में नाम, पता, आयु, मोबाइल नंबर आदि भरकर एसएमएस करना होगा। इसके बाद सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्यता रसीद ली जा सकती है।





0 comments:
Post a Comment